फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आर्डर कैंसिल करने के नाम पर महिला कर्मी के बैंक खाते से 1.72 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। एक इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट में नौकरी करने वाली महिलाकर्मी से साइबर ठगों ने द्वारा कई ट्रांजेक्शन कर 1.72 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से नई दिल्ली वासी अंशिका ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ स्थित इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कराने वाले इंस्टीट्यूट में नौकरी करती है। फिलहाल महेंद्रगढ़ में ही किराए का मकान लेकर रहती है। यहां पीएनबी में खाता भी है। 28 अक्टूबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपने कुछ सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। आपका ऑर्डर रद्द हो गया है। आपके पैसे वापस आपके अकाउंट में ट्रांसफर करने हैं। अपना एटीएम कार्ड नंबर बताओ। एटीएम कार्ड का नंबर पूछने के बाद उसने वैलिडिटी और कार्ड के पिछले हिस्से में लिखा नंबर पूछा। इसके बाद मेरे मोबाइल नंबर पर मैसेज में ओटीपी नंबर आया। जोकि उसने फोन करने वाले को बता दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके खाते से 1500 रुपये कट गए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने उक्त नंबर पर फोन करके पैसे कटने के बारे में पूछा तो सामने वाले ने कहा कि आपके फोन पर मैसेज में दूसरा ओटीपी नंबर आएगा। वह बता दो, जिसके बाद पैसे वापस आ जाएंगे। इसके बाद खाते से 43159 फिर से कट गए। जब उसी नंबर पर फिर से फोन किया तो 31 अक्टूबर को 43159 रुपये वापस आ गए। उसके बाद खाते दो नवंबर को 14997, 14999, 14000, 14999 कट गए। उसके बाद करीब 12 बजे के बाद अगले दिन तीन नवंबर को 15000, 15000, 15000, 15000 की चार ट्रांजेक्शन हुई। तीन नवंबर को ही 39000 रुपये कट गए।
विज्ञापन

अंशिका ने कहा कि लगातार पैसे काटे जाने के बाद उसने पीएनबी का खाता ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि आप दूसरा बैंक खाता नंबर बता दो उसमें पैसे ट्रांसफर कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि भरोसा करके उसने आंध्रा बैंक का खाता की जानकारी दी तो उसमें से भी चार हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कई बार ट्रांजेक्शन करके एक लाख 72 हजार 995 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें