फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य महावीर चौक के पास चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौक स्थित दो शोरूम से 22 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक के पास स्थित दो इलेक्ट्रानिक शोरूम से चोर रविवार रात करीब 22 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने दुकान में रखे एक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चोरों ने चोरी करने से पहले शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इन दुकानों पर पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। जबकि पुलिस ने दो दिन पहले ही रात को गश्त बढ़ाने का दावा किया था। जो रविवार रात ही मात्र दावा बनकर रह गया।
रविवार देर रात करीब ढाई बजे महावीर चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित रोहताश कुमार अग्रवाल के शोरूम से चोरों ने 12 हजार चुरा ले गए। इसी शोरूम के पास हरियाणा इलेक्ट्रानिक की दुकान के गल्ले में रखे 10 हजार रुपये पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोर रात को करीब ढाई बजे पीछे से छतों पर होते हुए शोरूम में घुसे।
विज्ञापन

दुकान मालिक रोहताश अग्रवाल ने बताया कि हर रोज की तरह वह रविवार की देर अपनी दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। वह सोमवार को सुबह दुकान का शटर खोला और अंदर जाकर देखा तो काउंटर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला खुला पड़ा था। गल्ले में रखे 12 हजार रुपए गायब थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं हरियाणा इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया। सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान मेन शटर ठीक तरह से बंद मिला। लेकिन जैसे दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ला खुला पड़ा था। जिसमें से 10 हजार रुपये नगद कैश गायब थे।
चोरों ने तोड़ा सीसीटीवी कैमरा
रोहताश कुमार अग्रवाल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात चोरों की पूरी घटना कैद हो गई। दुकान में चोरी होने की आशंका पर शोरूम मालिक ने पूरी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें दो अज्ञात चोर 2 बजे कर 33 मिनट पर दुकान के पीछे दुकान में अंदर प्रवेश किया। रोहताश अग्रवाल ने बताया कि चोरों को पहले से ही पता था कि सीसीटीवी कैमरे कहा लगे हैं। सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। लेकिन उससे पहले सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की फोटो कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पहले भी हो चुकी इन दुकानों में चोरी
27 जुलाई 2017 को भी महावीर चौक पर स्थित इन दुकानों में चोरी हो चुकी है। उस समय यहां इसी स्टाइल में एक साथ सात दुकानों में सेंध मारी कर लाखों रुपये और सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लेकिन पुलिस आज तक उन अज्ञात चोरों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। जिसके चलते एक फिर से अज्ञात चोरों ने 9 जुलाई की अलसुबह दो दुकानों पर सेंध मारी कर दोनों दुकानों में करीब 22 हजार रुपये की चोरी की है।
विज्ञापन

चोरों को पकड़ने के लिए सीआईए को सौंपी जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि अज्ञात चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सीआईए पुलिस को सौंपी गई है। इसके साथ ही चोरी को पकड़वाने के लिए 50 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चोरी पकड़वाने और चोरी की सूचना देने वाले लोगों का नाम और गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें