गांव मोहल्ड़ा में पुराने मकानों के एक कमरे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर दूसरे पक्ष के एक महिला सहित तीन लोगों के नाम दर्ज के साथ-साथ 50-60 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव मोहल्ड़ा निवासी रामपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गांव के ही निवासी मनोज कुमार, प्रेम देवी और सतीश कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावर 8-10 गाड़ियों में सवार होकर आए और घर में घुसकर ताबड़तोड़ मारपीट की तथा हवाई फायरिंग करते हुए दहशत का माहौल पैदा कर मौके से फरार हो गए। रामफल ने शिकायत में यह भी कहा है कि उक्त हमलावर 70 हजार की नकदी और सोने के जेवरात चुराकर ले गए है। मारपीट में अंजू, श्रवण, हवासिंह व रामपाल घायल हो गए। गांव मोहल्ड़ा निवासी हवा सिंह और उसी पीढ़ी के एक परिवार के व्यक्ति के बीच में पुराने मकान के एक कमरे को लेकर दो तीन दिन से विवाद हो रहा था। इस विवाद के चलते कल भी दोनो पक्षों का झगड़ा हुआ था। झगड़ा की शिकायत पुलिस में भी पहुंची थी। आज फिर से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर हवा सिंह, श्रवण देवी, रामपाल व अन्नू पत्नी सुनील घायल हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज छानबीन आरंभ कर दी।