अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी-कोटपूतली रोड पर नील गाय के बचाने के चक्कर में कार सवार हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार कोटपूतली निवासी नितिन कुमार शर्मा बुधवार रात नांगल चौधरी में आई-20 कार से शादी समारोह में आया था। देर रात वापस घर लौट रहा था तो कोटपूतली रोड पर अचानक नील गाय सामने आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार नीम के पेड़ से टकरा गई। इसमें नितिन को गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और नितिन को पास के एक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।