फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया गो तस्करों का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
रविदास मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब के पास बैठी गायों को एक टाटा 407 में भरकर ले जाने का गोतस्करों का प्रयास शनिवार रात को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस टीम को देखकर अचानक गोतस्करों ने अपना वाहन मोहल्ला सलामपुरा की तरफ दौड़ा दिया। इस दौरान गो तस्करों ने फायरिंग भी की।
गोतस्करों के वाहन के पीछे पुलिस टीम ने भी अपनी जिप्सी लगा दी। मोहल्ला सलामपुरा में स्टेडियम के पास सड़क निर्माण कार्य होने की वजह से गोतस्कर आगे नहीं जा सके। आनन-फानन में गोतस्करों ने अपना वाहन मोड़ लिया। अपने आपको पुलिस जिप्सी के सामने से आता देख गोतस्करों ने पहले हवाई और बाद में पुलिस जिप्सी पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी गोतस्करों के वाहन पर फायर किए लेकिन मोहल्ला सलामपुरा में अंधेरे का लाभ उठाकर गोतस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एएसआई राजकरण ने बताया कि गोतस्करों की संख्या सात से आठ थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ला सलामपुरा में पुलिस की जिप्सी उनके वाहन के पास पहुंच चुकी थी। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने फायर शुरू कर दिया। राजकरण ने बताया कि पुलिस टीम की तरफ से की गई फायरिंग में गोलियां गोतस्करों के वाहन को लगी, लेकिन गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें