फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में एक महिला सहित चार गिरफ्तार

Tue, 31 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी में चार पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्पेशल पुलिस स्टाफ ने सोमवार की रात अनाज चुराने वाले गैंग को दबोचने में सफलता प्राप्त की। गैंग के एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बावरिया गैंग पिकअप गाड़ी से कनीना की तरफ से आ रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने माजरा चुंगी पर पुलिस ने नाका लगा दिया और गाड़ी को रुकवाया और चेक किया तो उसमे रखे चोरी के 49 कट्टे सरसों के बरामद हुए। गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 27 मई को गांव कोथला कलां निवासी महाबीर पुत्र रामदयाल के घर से 49 कट्टे सरसों के चोरी हो गए थे। पीड़ित ने महेंद्रगढ़ थाने में सरसों चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस के अनुसार यह गिरोह कई महीने से इस जिले में सक्रिय था और इनको पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक नारनौल हामिद अख्तर ने स्पेशल स्टाफ की टीम बनाकर चोरों को पकड़ने के आदेश दिए थे। स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एएसआई लीला राम को सूचना मिली की रात को गाव कोथल कला से चोरी किए गए सरसों के कट्टों को बेचने के लिए बावरिया गिरोह महेंद्रगढ़ होकर जा रहे हैं। थाना प्रभारी रणजीत सिंह इंचार्ज स्पेशल स्टाफ और एएसआई सुखबीर, हेड कांस्टेबल अनिल ने माजरा चुंगी कनीना रोड महेंद्रगढ़ पर नाका लगाया और आरोपियों को पिकप गाड़ी में सरसों के कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जीवन पुत्र मान सिंह निवासी पिपली राजस्थान, रणजीत उर्फ नीलू पुत्र ओमप्रकाश व इसका भाई अजित वासी बहू झोलरी और काली पत्नी सतबीर निवासी पड़तल को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय महेंद्रगढ़ पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें