फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन नहीं पहुंची घर, पहले मायके पहुंची बुरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हन नहीं पहुंची घर, पहले मायके पहुंची बुरी खबर
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। चरखी दादरी- भिवानी रोड पर गांव पैंतावास के पास बारातियों से भरी इनोवा और ट्रक की टक्कर से दुल्हे के मामा सत्यवान व एक बाराती राय सिंह की मौत हो गई। गांव सेहलंग में बेटी के विदा होने के कुछ मिनटों बाद ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गांव सेहलंग में मंगलवार को रतन सिंह की बेटी की शादी थी। पूरी रात मंगल गीत, डीजे तथा शहनाई बजती रही। बाराती तथा दुलहन के मायके वाले नाचते गाते रहे। सुबह करीब साढे़ तीन बजे बारात विदा हुई थी। हादसे की सूचना के बाद सुबह शादी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे में दुल्हे के मामा सत्यवान तथा एक बाराती राय सिंह की मौत के अलावा दो अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। नव नवेली दुल्हन विदा होने के बाद अभी ससुराल नहीं पहुंची थी। घर पर परिवार वाले सोए भी नहीं थे कि उससे पहले ही मायके वालों को बुरी खबर मिली। विवाह से अगले दिन रिश्तेदारों को विदा करने, समाज में मिठाई बांटने की जो रस्म थी वो पूरी नहीं हो पाई। इसके अलावा शादी के बाद दोबार मायके आने की रस्म भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें