फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव कांटी में घर में घुसकर मारपीट करने लगभग 10 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर धर पकड़ तेज कर दी है।
गांव कांटी में तीन दिन पहले गांव के किशोर व उसकी पत्नी सुशीला घर में सोये हुए थे। देर शाम गांव के कुछ युवक उनके घर में दरवाजा पिटना शुरू कर दिया। दरवाजा की आवाज सुनकर किशोर व उसकी पत्नी दरवाजा खोलकर बहार आये तो युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने किशोर की शिकायत पर गांव के जोगेन्द्र, बजरंग, सुंदर, महेंद्र सिंह, अमित, नवीन, अजय व अन्य तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा एससी एक्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें