फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-लोक अदालत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल मामलों के निपटारे के लिए दो मार्च को दोपहर दो बजे कोर्ट परिसर नारनौल में प्री-लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने बताया कि न्यू इंडिया इंश्योरेंश, ओरियंटल इंश्योरेंश, नेशनल इंश्योरेंश कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश, इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंश, आईसीआईसीआई लाम्बर्ड इंश्योरेंश, रिलायंस जनरल इंश्योरेंश, बजाज एलियाज इंश्योरेंश व अन्य इंश्योरेंश कंपनी से संबंधित केशों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपम सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंघल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की बैंच मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें