फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में फंसी कार को निकालने में तीन घंटे तक की जद्दोजहद,नहीं निकलने पर आग लगाने की आशंका 19-37-15

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। मोहल्ला पालतीयान में सोमवार की देर रात एक ईको स्पोर्ट्स कार नाले में फंस गई। युवक ने कार को निकालने का प्रयास किया। लेकिन करीब तीन घंटे तक प्रयास करने के बाद भी कार नहीं निकल सकी। आशंका जताई रही है कि कार के नाले से बाहर न निकलने पर युवक ने कार को आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान पास से खड़ी एक एंबेसडर कार भी चोरी हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अपनी गाड़ी को आग के हवाले करके युवक एंबेसडर कार चोरी करके ले गया। कार में आग लगने की सूचना पाकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अपने दम पर आग पर काबू पाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर से कार चालक मोहल्ला पालतीयान होकर सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे मेन सड़क की ओर जा रहा था। रास्ता भटककर संकरी गली से जा रहा था। गली के अंतिम छोर पर नाला होने के कारण आगे बंद थी, लेकिन युवक गाड़ी नाले से निकालने का प्रयास करने पर गाड़ी फंस गई। युवक ने कार को नाले से निकालने का काफी प्रयास किया। कार के नहीं निकलने पर उसने हॉर्न बजाकर लोगों से रात में मदद भी मांगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने युवक की मदद सुबह करने की बात कही, लेकिन युवक नाले में पत्थर रखकर कार निकालने का प्रयास करता रहा। सर्दी होने के कारण लोग घरों में चले गए। रात करीब तीन बजे लोगों ने आग की तेज लपटें उठती हुई देखी। जिस पर लोगों ने शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर आ गए और गाड़ी में लगी आग को बुझाया। लोगों का कहना है कि यदि आग पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि कार के कुछ दूर पर ही लकड़ी रखी हुई थी।
विज्ञापन


घटनास्थल नहीं पहुंची फायर की गाड़ी
फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रात करीब तीन बजकर 20 मिनट पर विभाग को कार में आग लगने की सूचना मिली थी। एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। रास्ता संकरा होने पर गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

एंबेसडर लेकर हुआ फरार
एंबेसडर के मालिक समुंद्र सिंह ने बताया कि रात दो बजे तक उसकी एंबेसडर खड़ी थी। लेकिन, रात करीब तीन बजे कार में आग लगने की सूचना पर नीचे आया तो देखा कि कार नहीं है। पीड़ित ने शक जताया कि ईको स्पोर्ट्स कार वाला युवक ही उसकी कार चोरी करके ले गया होगा। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस में देकर चोरी का मामला दर्ज करवाया है।

आग लगाने की आशंका
फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पहली नजर में कार में आग लगाने जैसी घटना दिख रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आग कैसे लगी। यदि कार के इंजन गर्म होने से आग लगी होती तो पहले इंजन से होते हुए आग कार के पीछे जाती। लेकिन, कार को देखने से लगता है कि पीछे से आग इंजन की तरफ गई है।
विज्ञापन


ओल्ड पुलिस चौकी प्रभारी जयभगवान ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार का नंबर राजस्थान का है। इसकी जानकारी ली जा रही है। पहली नजर में आग लगाने जैसी बात दिख रही है। लेकिन, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें