फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। कस्बे के रेस्ट हाउस रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोर सोमवार रात लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि उसकी सतनाली में रेस्ट हाउस रोड पर शिवा इलेक्ट्रिक नाम से दुकान है। सोमवार रात चोर दुकान का शटर उखाड़कर लगभग दो लाख रुपये के तार एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। भागते समय पास की किरयाने की दुकान के आगे रखे नमक के कट्टे उसकी दुकान के आगे रख गए, ताकि राहगीरों को उखड़ा हुआ शटर दिखाई न दे। सुबह पीड़ित दुकान के आगे नमक के कट्टे देखकर हैरान रह गया और कट्टे हटाकर देखा तो शटर उखड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें