फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में तस्करी करते हुए ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर में तस्करी करते हुए ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस टीम ने बाउपुर मंडी के पास एक कंटेनर में ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद किए हैं। गो तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी हरनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व एएसआई कमल रतन व एएसआई कृष्ण कुमार की टीम को 24 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे गोपुत्र सेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार निवासी चीका की सूचना पर अनाज मंडी बाउपुर के पास गोतस्करों द्वारा छोड़े गए कंटेनर से 15 बैल बरामद किए गये। गोवंश की मेडिकल जांच उपरांत सभी बैल शिवनंदी गोशाला गुहला के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बंद बाडी कंटेनर द्वारा गोवंश की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने उपरांत गोपुत्र सेना के कृष्ण कुमार चीका, अंकुर कुमार व गुरमीत सिंह निवासी गुहला द्वारा पंजाब से कम्हेड़ी की तरफ आए वाहन का पीछा किया गया, तो अज्ञात तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। थाना चीका में मामला दर्ज कर एसआई राजबीर सिंह द्वारा आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें