फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंटोनमेंट बोर्ड की वार्ड नंबर सात के अधीन आने वाली गुलाब मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन पहले एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे कैंट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। वीरवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। गुलाब मंडी के रहने वाले काले ने बताया कि उसकी मां बलजीत कौर 58 साल की थी। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सुबह परिवार के सब लोग काम पर गए थे। दोपहर को उन्होंने गलती से घर पर रखी कोई दवा खा ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए जिसके बाद उन्हें कैंट के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर बलजीत कौर की मौत की जानकारी पड़ाव थाने में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें