फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी मामला : आरोपी युवती न्यायालय में पेश, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाली युवती मधु चित्रा सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायाधीश ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इस युवती के साथ जयपुर में कोई ठगी हुई है। ठगी करने वालों ने ही उसे नकली पहचान पत्र दे दिया। अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस टीम आज रात जयपुर जा सकती है।
विज्ञापन

आरोपी युवती की बिगड़ी तबीयत
आरोपी युवती को रात भर महिला थाने नारनौल में रखा गया था। सुबह न्यायालय में पेश करने के लिए महिला पुलिस महेंद्रगढ़ ले आई थी। जब पुलिस न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल करवाने अस्पताल ले जा रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसे लगभग डेढ़ घंटे भर्ती रखना पड़ा। चिकित्सक ने उसका ब्लड प्रेशर कम बताया था। इसके बाद लगभग 3.30 बजे उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताने वाली एक युवती को गुप्तचर विभाग ने पकड़ा था। गुप्तचर विभाग के जवानों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से नकली पहचान पत्र मिला। इस पर युवती का नाम और सीनियर पुलिस अधिकारी वन लिखा था।
विज्ञापन

यह था मामला
आपको बता दें कि आरोपी युवती वीरवार को एक समाचार पत्र के कार्यालय पहुंची थी। वहां पर वह अपने को सीबीआई की पुलिस सीनियर अधिकारी रेंक वन बताकर अपना समाचार प्रकाशित करवाना चाहती थी। उसने वहां जाकर अपने आपको हरियाणा की सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि हमें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह छापे की कार्रवाई करनी है। इस बारे में समाचार प्रकाशित करवाना है। संदेह होने पर पत्रकार ने उसका परिचय पत्र भी देखा। इसके बाद पत्रकार ने गुप्तचर विभाग को सूचना दी। गुप्तचार विभाग के एसआई लीलाराम ने युवती से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उन्होंने युवती को पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी सिटी इंचार्ज नरेंद्र ने युवती से पूछताछ की तो वह कहने लगी कि उसने परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है और प्रशिक्षण पर जाना है। युवती के रोल नंबर, सेंटर आदि पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस दिनभर इंटरनेट पर भी सर्च करती रही। आला अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद भी किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी युवती के खिलाफ के दर्ज कर लिया गया।

आरोपी युवती को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए एक टीम बाहर भेजी जा सकती है। जो सुराग वीरवार को मिले थे, उसी के आधार पर जांच चली रही है।
विज्ञापन

-सफीउद्दीन, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें