फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बिजली खंभा टूटकर बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर बुुजुर्ग महिला के सिर पर गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे रेवाड़ी के अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव डुलाना में शांति (65) मंगलवार सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच एक डंपर भांडोर उंची में रोडी डालकर महेंद्रगढ़ की ओर आ रहा था। डंपर चालक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में खंभा टूटकर महिला शांति देवी के सिर पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। परिजन शांति देवी को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन शांति देवी को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान शांति ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डुलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि परमजीत यादव ने कहा कि बिजली की तार ढीली होने के कारण तार डंपर उलझकर खंभा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें