फसल अवशेष जलाने वाले 45 किसानों पर लगाया 1.15 लाख जुर्माना
जींद। डीसी अमित खत्री ने कहा कि जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सेटेलाइट के जरिए फसल अवशेष जलाने वाले किसानों की पहचान की जा रही है। अब तक इस तकनीक के माध्यम से जहां फसल अवशेष जले है, ऐसे 160 स्थलों की पहचान की जा चुकी है। जिनमें से 50 किसानों की पहचान कर 45 किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।