फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। तीन दिन से हो रही बारिश ने किसानों के साथ आम लोगों की समस्या बढ़ा दी है। सोमवार महेंद्रगढ़ में 17 एमएम जबकि नारनौल में 18 एमएम बारिश हुई। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश खरीफ की फसल के लिए आफत बनकर टूटी है। एक-दो दिन में बारिश बंद नहीं हुई तो किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होगी। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश के आसार रहेंगे। पिछले तीन दिन में जिले में लगभग 48 एमएम बारिश हुई है।
शुक्रवार रात दो बजे बाद जारी बारिश का सिलसिला सोमवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय के सभी कमरों में पानी टपक रहा था जबकि नगरपालिका कार्यालय, फूड सप्लाई तथा उप नागरिक अस्पताल में पानी भर गया। सरकारी कार्यालयों में पानी भरने से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर के विश्वकर्मा चौक, बीएसएनएल कार्यालय के पास, गंगा देवी आंखों का अस्पताल, सतनाली चौक, मोहल्ला महायचान, तुलाराम चौक के नजदीक, रतन कॉम्पलैक्स के बाहर सहित अनेक स्थानों पर पानी भर गया। पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। महेंद्रगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का कार्यालय जर्जर हो चुका है। लगभग 30 वर्ष पहले बने कार्यालय के भवन में एसडीओ कक्ष में पंखे के साथ पानी टपकता है।

किसानों की चिंता बढ़ी
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश खरीफ की फसल के लिए आफत बनी हुई है। एक-दो दिन में रिमझिम खत्म नहीं हुई तो किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होगी। लगातार हो रही बारिश से उनकी बाजरे व कपास की फसल पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है। बाजरे की कटी हुई फसल अंकुरित होने लग गई है। बाजरे के साथ कपास की फसल भी पककर तैयार हो गई थी। कपास की फसल में रुई की बिनने का काम चल रहा था। खिले हुए टिंडों में रुई भीगने से फसल खराब हो रही है। बारिश के कारण जिले में एक लाख हेक्टेयर भूमि पर खड़ी बाजरे और कपास की फसल पर खतरा मंडरा गया है। कृषि विभाग के अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बाजरे की फसल 77670 हेक्टेयर भूमि और कपास 22405 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई है। लगभग पांच प्रतिशत बाजरे की फसल कटी हैं।

निचले क्षेत्रों में भरा पानी
लगातार बारिश के चलते नारनौल निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों का शहर से संपर्क कट गया। बारिश से शहर के सैन चौक, रेलवे अंडरपास, पुरानी कचहरी रोड, मोहल्ला रावका, सीआईए रोड आदि स्थानों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नपा ने रवका मोहल्ला में पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाया गया है। इसके अलावा अंडरपास में भी मशीन लगाई गई है। कई जगहों पर टूटी सड़कों में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

एसीएस ने की समीक्षा
रही बारिश के मद्देनजर बाढ़ प्रबंधों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने राज्य के सभी आयुक्त व उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उपायुक्त महावीर सिंह ने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जिले में लगभग 48 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति अब तक नहीं हुई है। एसीएस ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नहरों पर लगे पंप हाउस में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहे। जलभराव की स्थिति में मोटर लगवाकर पानी निकासी कराएं। डीआरओ सतीश यादव, डीआईओ जैनेंद्र अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


किसान नुकसान के 48 घंटों के अंदर शिकायत कृषि विभाग को
जिले में भारी बरसात के कारण बाजरे एवं कपास की फसल में भारी नुकसान होने की संभावना हैं। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजन के तहत फसलों का बीमा करवा रखा है वो किसान नुकसान के 48 घंटों के अंदर-अंदर अपनी शिकायत कृषि विभाग को प्रारूप-1 में भरकर जमा करवाएं। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रताप सिंह सबरवाल ने बताया कि जिन किसानों ने फसल की कटाई कर ली है व फसल को को सुखाने के लिए खेत में डाल रखी है। फसल के नुकसान को भी पोस्ट हारवेस्ट श्रेणी के तहत कवर किया जाएगा। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि खंड नांगल चौधरी के किसान राजीव कुमार के नंबर 8708841993, नारनौल के शुभम शर्मा के नंबर 8059606165 पर, महेंद्रगढ़ व कनीना के किसान विकास कुमार के नंबर 9992220779 और अटेली के किसान योगेश यादव के मोबाइल नंबर 9462287743 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग के सांख्यिकी सहायक पंकज खोश्या से नंबर 9671707096 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें