पांच किसानों की 50 फव्वारा नोजलों पर चोरों ने किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात को चोरों ने किसानों की फव्वारा नौजलों को चुरा ले गए। चोरों ने गांव उनींदा में पांच किसानों से 50 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव उनींदा में चोरों ने सबसे पहले महीपाल पुत्र मैनपाल के ट्यूबवेल पर लगी 20 फव्वारा नोजल उतारी। इसके बाद इसी गांव के अतर सिंह ठेकेदार के ट्यूबवेल पर लगी 10 फव्वारा नोजल और इसी गांव के बिक्रम पुत्र श्रीराम के कुएं पर लगी 10 फव्वारा नौजल, रविन्द्र कुमार के ट्यूबवेल से पांच व फूल सिंह के कुएं पर लगी पांच नोजल चोर चुरा ले गए। चोरी की सूचना किसानों को सुबह लगी। थाना प्रभारी रामस्वरूप घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी की हर एंगल से जांच की लेकिन चोरी का सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही चोरियों से आम लोगों में भय व्याप्त है।