शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एक व्यक्ति को देशी मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। गांव निहालोठ निवासी दीपक इस समय गांव सैदपुर में रहता है। उसे सोमवार को पुलिस ने नांगल बैरियर से 48 पव्वे और 14 अध्धे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।