सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली सीहमा सड़क मार्ग पर गांव सागरपुर के समीप मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी केे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव सागरपुर निवासी 22 वर्षीय राकेश और हरीश कुमार गाड़ी में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। अभी वे गांव से कुछ ही दूरी पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी की अज्ञात गाड़ी से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गाड़ी में आग लग गई। इसमें गाड़ी में सवार राकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल अटेली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हरीश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।