फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाडने को लेकर हुए झगड़े में 19 लोग घायल, 11 रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खूंटा गाड़ने को लेकर हुए झगड़े में 19 लोग घायल, 11 रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव नसीबपुर में रविवार देर शाम गली में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में 19 लोग घायल हो गए। इनमें 11 लोगों की गंभीर हालात के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर गांव में पुलिस पहुंची ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को अभी तक घायलों के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
आईओ एएसआई सत्यवान ने बताया कि रविवार देर शाम गांव नसीबपुर में दो पक्षों में गली में भैंस बांधने का खूंटा गाड़ने पर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से 45 वर्षीय कृष्णा देवी, 30 वर्षीय राजेंद्र सिंह, 30 वर्षीय बलवंत सिंह, 27 वर्षीय प्रदीप, 60 वर्षीय भगवान सिंह, 22 वर्षीय निशु, 34 वर्षीय भूप सिंह, 22 वर्षीय अरुण कुमार और 60 वर्षीय संतोष, जबकि दूसरे पक्ष से 62 वर्षीय रामकुमार, 35 वर्षीय भूप सिंह, 50 वर्षीय मनोहर लाल, 42 वर्षीय शिव कुमार, 35 वर्षीय बाला, 23 वर्षीय राकेश, 12 वर्षीय निशा, 16 वर्षीय नचिता, 30 वर्षीय सुमन तथा 30 वर्षीय हसीना घायल हो गई। आसपास के लोगों ने झगड़े में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने 11 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। अन्य घायलों का नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी ली। घायल की स्थित नाजुक होने के कारण पुलिस ने अभी तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए है।
विज्ञापन

इन्हें किया गया रेफर
दो पक्षों में हुए झगड़े में घायल 19 लोगों में से 11 लोगों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इसमें राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, भगवान सिंह, अरुण कुमार, संतोष, रामकुमार, भूप सिंह, मनोहर लाल, शिव कुमार, राकेश और नचिता को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते है गांव के सरपंच
गांव नसीबपुर के सरपंच हरपाल ने बताया कि गांव में नई सड़क बनाई गई थी। इस पर एक पक्ष पशु बांधने के लिए खूंटे गाड़ दिए थे। उन्होंने नई सड़क पर खूंटा गाड़ने मना किया। दोनों पक्षों में पहले से कोई विवाद चल रहा था। इस पर एक पक्ष को लगा की दूसरे पक्ष ने इस बारे में सरपंच को शिकायत की है। इसलिए वह उन्हें खूंटा गाड़ने से मना कर रहा है। इस पर शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे कहासुनी झगड़े में बदल गई और करीब साढ़े सात बजे लाठी-डंडों और पत्थरों से एक दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें