लड़की भगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, भेजा जेल
मंडी अटेली। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग विवाहिता को लेकर फरार हुए तीन युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी अमनदीप, नरवाना के गांव अमरगढ़ निवासी जयवीर व पंजाब के गांव मानसा निवासी अजय शर्मा को नाबालिग विवाहिता को लेकर फरार होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव से नाबालिग विवाहिता लापता हो गई थी। उसके उपरांत पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने विवाहित को सोनीपत शहर से बरामद किया। बताया जाता है कि विवाहिता नाबालिग है और फेसबुक से किसी युवक से उसकी पहचान हुई। इससे बाद वह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ विवाहिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं सहित पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।