सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर गुजरवास मोड़ के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खोड़ निवासी हरीलाल (65) बुधवार अल सुबह सड़क मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बुजुर्ग को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।