अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुरानी कोर्ट रोड स्थित जिला जेल के पास स्कूटी सवार दो बदमाश एक महिला का बैग छीनकर भाग गए। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शिव नगर कॉलोनी निवासी पिंकी स्कूटी पर सवार होकर जेल रोड से शिव चौक की तरफ जा रही थी। जेल के समीप महिला की स्कूटी खराब हो गई। महिला स्कूटी स्टार्ट कर ही रही थी कि पीछे से स्कूटी पर सवार होकर बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग गए। महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश भाड़ावास चौक की ओर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद महिला को पर्स बड़ा तालाब के पास स्थित पार्क में पड़ा हुआ मिला। लेकिन उसके अंदर पैसे वाला पर्स गायब था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।