फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तोल दिखा शोरूम के गल्ले से 38 हजार लूटे, शेव करा रहे शोरूम संचालक से भी 28 हजार छीन ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पिस्तौल के बल पर तीन लुटेरे शुक्रवार रात नौ बजे हरियाणा डेपर्स एंड रेमंड शोरूम से 38 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। लुटेरों ने पूछा और नकदी कहां है। शोरूम पर बैठे मनीष ने कहा कि पैसे तो पापा के पास हैं। इसके बाद लुटेरों ने करीब 300 मीटर दूर सैलून में शेविंग करा रहे शोरूम मालिक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 28 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात के बाद लुटेरे सफेद रंग की जायलो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार परशुराम चौक स्थित हरियाणा डेपर्स एंड रेमंड शोरूम में संचालक का बेटा मनीष गल्ले पर बैठा हुआ था। मनीष के सामने मेज पर उसका भतीजा सुनील बैठा था, दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। जबकि मनीष का चचेरा भाई बल्ली शोरूम के ऊपर वाले हिस्से में काम कर रहा था। इस दौरान तीन युवक दुकान में घुसे। दो युवकों ने चेहरा नकाब से ढक रखा था और दोनों के हाथ में पिस्तौल थी। शोरूम के अंदर घुसते ही एक बदमाश ने सुनील की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसकी तलाशी ली। इसके बाद उसे धमकाते हुए शोरूम के नीचे वाले हिस्से में बंद कर दिया। दूसरे लुटेरे ने बल्ली को पिस्तौल दिखाते हुए उसका मोबाइल मांगा। तीसरा बदमाश काउंटर के ऊपर से कूदकर गल्ले के पास जा पहुंचा। बदमाश ने गल्ले में रखी सारी नकदी निकाल ली। इसके बाद मनीष की जेबों की तलाशी ली और मनीष को पिस्तौल लगाकर पूछा बाकी पैसा कहां है। डरते हुए मनीष ने कहा कि पैसा तो पापा ले गए हैं।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट बाद ही तीनों लुटेरे पिस्तौल लेकर मसानी चौक स्थित सरकार सैलून पर पहुंच गए। यहां शोरूम संचालक बृजलाल रोहिल्ला शेव करा रहे थे। हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचे लुटेरे ने सीधे बृजलाल को पिस्तौल सटाकर उनकी जेबों से करीब 28 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजात भी ले गए।

रास्ते में फेंक गए मोबाइल
लुुटेरों ने सैलून में बृजलाल रोहिल्ला के साथ गए उनके छोटे बेटे सिद्धार्थ का मोबाइल भी छीन लिया था। लुटेरे कुछ देर बाद मोबाइल को सैलून से करीब 150 मीटर दूर पशु अस्पताल के पास फेंककर चले गए। सुबह सफाई कर्मियों को मोबाइल मिला।
विज्ञापन


वर्जन
रात के समय ही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। वीटी करवाकर नाके भी लगवाए गए थे। लूट में प्रयोग की गई जायलो गाड़ी का नंबर फर्जी मिला। यह नंबर दिल्ली की किसी प्लसर बाइक का है। लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
- रूपलाल, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें