फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क क्रास करते वक्त या सामान्य रूप से सड़क पर चलते वक्त भी मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को पंचायत भवन में एक जीवन सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह मौजूद थे। इस मौके पर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सहायक सचिव सविंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
इस दौरान कुलदीप सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि चाहे पैदल यात्री हों या वाहन चालक सड़क संबंधी नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है जिससे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ऐसे में जरूरी है कि आप न सिर्फ सड़क सुरक्षा नियम के बारे में जाने बल्कि इनका पालन भी करें जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। सड़क क्रास करते वक्त या सामान्य रूप से सड़क पर चलते वक्त भी मोबाइल का इस्तेमाल न करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ में कोई है तो उसे भी सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहें। इस दौरान वाहन चालकों को शपथ दिलाई की आप वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सहायक सचिव सविंद्र सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस मौके पर निरीक्षक होमगार्ड टेकचंद यादव ने बताया कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए व सिग्नल्स को कभी भी अनदेखा न करें। इस मौके पर निरीक्षक राजेश कुमार, अधिवक्ता गिरिबाला यादव, प्रवीन कुमार, संदीप कुमार, कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार, एसआई कमल, कांस्टेबल अजय, विकास, दया किशन व वाहन चालक मौजूद थे।

फोटो:-1 वाहन चालकों को शपथ दिलाते जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सहायक सचिव सविंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें