गांव मालड़ा में आग से आठ लाख का ईंधन जला
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव मालड़ा सराय में शनिवार को बाबा झोड़िया मंदिर के पास पड़े ईंधन में आग लग गई। आग से लगभग आठ लाख रुपये का ईंधन जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के लगभग गांव के नजदीक पड़े इंधन एवं लकड़ियों के ढेरों में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की सहायता से ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने फोन करके पावर हाउस से बिजली की सप्लाई को भी बंद करवा दिया और नजदीक पड़ी गेहूं की फसल की पुलियों को भी दूर किया। गांव के सरपंच बिल्लू ने बताया कि आग से धर्मबीर, सुबे नायक, बिल्लु, महाबीर, लीलू, पृथ्वी, ओम नायक, लालचंद सहित 25 ग्रामीणों का आठ लाख रुपये का ईंधन जलकर राख हो गया।