जीव जंतु अंग बेचने का मामला : पुलिस को नहीं मिला आरोपी का सुराग
महेंद्रगढ़। पंसारी की दुकान पर बेचे जा रहे जीव जंतु अंग बेचने के मामले में पुलिस को तीसरे दिन भी आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दे कि पीपुल्स फॉर एनीमल नामक संस्था दिल्ली को जीवों के अंग बेचने की शिकायत की मिली थी। शिकायत के बाद संस्था का एक सदस्य वीरवार को जीव जंतु विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों से मिला और उनको इस संबंध में जानकारी दी। इस पर जीव जं तु विभाग ने टीम का गठन करने के बाद संस्था के सदस्य को डिकॉय ग्राहक बनाकर पंसारी की दुकान पर भेजा। डिकॉय ग्राहक ने पंसारी से आगरा मॉनीटरिंग लिजार्ड के हत्था जोड़ी मांगी। इस पर पंसारी ने उसकी कीमत 1260 रुपये बताई और अंदर लाकर भी दिखाए। अंग दिखने के बाद डिकॉय ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार हत्था जोड़ी अपने में कब्जे में कर लिया था। पुलिस ने जीव जंतु विभाग के इंसपेक्टर बाबूलाल की शिकायत पर वीरवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
पुलिस ने जीव जंतु अंग बेचने के मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जांच के बाद जो कार्रवाई होगी वो की जाएगी। कैलाश चंद, चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़