मकान का ताला तोड़ कर पिस्टल व 50 कारतूस चुरा
फोटो नंबर---22
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बा के सिंहपुरा मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक पिस्टल और 50 कारतूस चुरा लिए। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बराड़ा निवासी काबल सिंह का भतीजा जसबीर सिंह पठानकोट में आर्मी में है। उसके पीछे उसकी माता बलविंद्र कौर व उसकी पत्नी रविंद्र कौर रहती हैं। काबल सिंह ने बताया कि दोनों जसबीर से मिलने पठानकोट गई थीं। चार-पांच दिन बाद जब सास व बहू वापस आए तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए पड़े हैं। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब अंदर जाकर देखा तो मकान में रखी 32 बोर की पिस्टल व 50 कारतूस गायब थे। वहीं सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने एलईडी भी उतारी, लेकिन वह वहीं पर छोड़ गए। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी जबकि फारेंसिक की टीम ने भी मौके पर आकर जांच की।
--------------
जसबीर घर घूमने आया था और उसने यहीं पर पिस्टल रख दिया था। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। हालांकि उसके पास पिस्टल का ऑल इंडिया का लाइसेंस है। इसलिए मामला नहीं दर्ज कर सकते।
- सतीश कुमार, बराड़ा थाना प्रभारी