फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत, ईएमटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत, ईएमटी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नागरिक अस्पताल से रेफर नवजात शिशु को लेकर राजस्थान जा रही सरकारी एडवांस लाइफ सपोर्ट रात करीब दो बजे नेशनल हाइवे नंबर आठ पर राजस्थान के अंटेला व शाहपुरा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक करीब 42 वर्षीय गांव नूनी कला वासी नेमीचंद पुत्र प्रभुसिंह की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस में सवार ईएमटी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संतोष कुमार की हालत नाजुक है वह जयपुर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं इस हादसे में एंबुलेंस में सवार जच्चा व बच्चा सुरक्षित हैं। पुलिस ने चालक के शव का शाहपुरा के अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12 बजे मोनिका पत्नी अभिमन्यु वासी बलाहा कलां ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा जब रो नहीं रहा था तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जयपुर जा रहे थे। विभाग की ओर से बच्चे की देखभाल के लिए ईएमटी संतोष कुमार को भी साथ भेजा गया। वे राजस्थान के शाहपुरा के पास अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक नेमीचंद घायल हो गया। घायल होने पर वह एंबुलेंस से उतर कर पास के एक ढाबे में चला गया और वहां खाट पर सो गया। हादसे के बाद वहां एकत्रित लोगों ने घायल संतोष कुमार और नेमीचंद को एंबुलेंस की सहायता से शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकाें ने नेमीचंद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एंबुलेंस चालक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें