फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, कूदकर कार सवारों ने बचाई जान
विज्ञापन

रादौर(यमुनानगर)। गांव कांजनू में शनिवार दोपहर को पश्चिमी यमुना नहर के पुल के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन व्यक्तियों ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाई। इस बीच पूरी तरह जल गई। थाना रादौर प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि शनिवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे नशामुक्ति केंद्र लाडवा के कर्मचारी चालक नवदीप सिंह निवासी कैथल, प्रवीण कुमार निवासी गांव कामी (जिला सोनीपत) और आशीष कुमार निवासी गांव चौला साहिब (जिला अमृतसर) कार से गांव जयपुर जा रहे थे। कांजनू पुल के पास अचानक चलती कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद तीनो ने चलती कार से कूद कर जान बचाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें