महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी की चपेट में आने से खुडाना बास निवासी राधे सिंह (40) पुत्र श्रीराम की मौत हो गई। शुक्रवार रात्रि सवा आठ बजे के लगभग रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन के पास शव को पड़ा हुआ देखा। रेलकर्मियों ने घटना की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहा था। घर से गुरुग्राम से दवाई लाने के लिए आया था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई दिनेश पुत्र कंवर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।