फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुरा मंदिर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। यहां के रघुनाथपुरा स्थित हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंगलवार दोपहर को एक बाइक चुरा ली। पीड़ित ने इस बारे में एक शिकायत महावीर चौक पुलिस चौकी को दी है। गांव पवेरा निवासी रामलाल ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को बाइक पर सवार होकर रघुनाथपुरा में हनुमान जी के दर्शन के लिए आया था। उसने अपनी बाइक मंदिर परिसर में खड़ी की थी। दोपहर करीब 12 बजे बाबा के दर्शन करने के बाद वापस आया तो उसे अपनी बाइक वहां पर नहीं मिली। आसपास सब जगह बाइक तलाश की, मगर बाइक जब नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में चोरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें