फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के मोहल्ला बड़ा बाग में रहने वाले और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव भौडिया निवासी एक मजदूर ने मंगलवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के भौडिया गांव निवासी 35 वर्षीय भगवती पुत्र शोभाराम कई वर्षों से नारनौल रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को करीब चार बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते मोहल्ला बड़ा बाग स्थित अपने किराए के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भगवती को उतारा और नागरिक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।