फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के बाहर सो रहे सेल्समैन पर चढ़ाई जेसीबी मशीन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के बाहर सो रहे सेल्समैन पर चढ़ाई जेसीबी मशीन, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव आंतरी बिहारीपुर में शराब के ठेके के बाहर रात को सो रहे सेल्समैन पर चालक ने जेसीबी चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सेल्समैन के भाई की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जैनपुर निवासी 55 वर्षीय राजाराम और रमेश दोनों भाई आंतरी बिहारीपुर में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। वीरवार रात को राजाराम ठेके बाहर चारपाई डाल कर और उसका भाई रमेश ठेके की छत पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे अवैध खनन में लगी जेसीबी के चालक ने खनन विभाग का छापा पड़ने की सूचना पर बिना लाइट जलाए ही जेसीबी दौड़ा दी। इससे ठेके के बाहर सो रहा राजाराम उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर उसका भाई नीचे आया और उसे उपचार के लिए नांगल चौधरी सामुदायिक पहुंचा। हालत गंभीर होने के कारण राजाराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे बहरोड के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पुलिस ने मृतक के भाई रमेश की शिकायत पर जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें