नारनौल। बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। निजी बस का चालक नवीन कुमार सोमवार की सुबह छह बस स्टैंड पहुंचा तो देखा के कुछ दूर पर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है। लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि व्यक्ति (40) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और बस स्टैंड से आसपास घूमता रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की जांच के बाद अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।