फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वाटर कूलर में बीती आठ सितंबर को जहरीला पदार्थ डालने वाले लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस थाना अध्यक्ष मलखान सिंह आरोपियों की तलाश कर रही हैं। स्कूल की पानी की टंकी में जहर डालने से सारा पानी जहरीला हो गया था। गनीमत ये रही थी कि इस पानी को किसी विद्यार्थी ने इस्तेमाल नहीं किया। संवेदनशील मामले को लेकर विद्यालय के प्रिंसिपल ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसएचओ मलखान सिंह ने बताया कि पानी के सैंपल जांच के लिए भोंडसी भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल यादवेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में सामान्य रूप से पढ़ाई जारी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें