फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिया के दो मंदिरों का दानपात्र तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। गांव कोटिया में बीती रात चोरों ने दो मंदिरों के दानपात्र तोड़कर उनमें रखी नकदी को चोरी कर लिया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोटिया के चित्तौड़ा आश्रम स्थित बाबा बुर्जेश्वर मंदिर और उनके समीप बने हनुमान मंदिर में दानपात्र रखे हुए थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि दानपात्र 15-20 दिन में खोलते थे, जिनमें 8-10 हजार रुपये की नकदी मिलती थी। अज्ञात चोरों ने रविवार रात दानपात्र तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह होने पर मंदिर में गए श्रद्धालुओं ने दानपात्र टूटे हुए देखे तो वारदात का खुलासा हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान ईश्वर सिंह और सदस्य हवा सिंह ने वारदात की जानकारी कनीना थाने में देकर जांच कार्रवाई कर चोरों को काबू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें