अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महिला थाना पुलिस दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। टीम ने चरखी दादरी में आरोपी के घर पर छापेमारी की लेकिन नहीं मिला। दूसरी ओर पुलिस ने उसके रिश्तेदारों की जानकारी ली है। थाना प्रभारी शारदा देवी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी को मोबाइल बंद चल रहा है और घर से फरार है। बता दें कि 20 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस में सोमवार को दी शिकायत में बताया था कि चरखी दादरी निवासी इंद्र कौशिक ने दिसंबर 2017 में जूस में नशीला पदार्थ दे दुष्कर्म किया था। आरोपी ने वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। आठ फरवरी को आरोपी इंद्र ने दोबारा शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद आरोपी इंद्र कौशिक ने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर अश्लील वीडियो पति समेत अन्य को वायरल कर दी थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी थी।