फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी और मिठाइयां चुराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी और मिठाइयां चुराईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नारनौल रोड स्थित मुख्य मार्ग पर रविवार रात को चोरों ने एक मिष्ठान भंडार की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की छत का ताला तोड़ कर उसमें रखी नकदी और मिठाइयां चुरा लीं। दुकान में गोशाला के लिए रखे दानपात्र में रखी नकदी, खुले पैसे और अन्य सामान शामिल हैं। इस दुकान में तीसरी बार दुकान का ताला टूटा है। मिष्ठान भंडार के मालिक राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं। बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को मिष्ठान भंडार के ऊपर चढ़ कर गेट का ताला तोड़ कर गोशाला के लिए रखे दान पत्र में 900 रुपये और दराज में से दो हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने काजू कतली भी चुरा लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें