फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य, दबोचे, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य, दबोचे, आठ बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस ने शनिवार शाम को अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हरियाणा और राजस्थान से चोरी की गईं आठ बाइक बरामद की हैं। इनमें से छह बाइक चोरों ने नारनौल शहर से चुराई थी।
स्पेशल स्टाफ महेेंद्रगढ़ ने शनिवार शाम को नारनौल और राजस्थान से बाइक चोरी करने के आरोपी विक्रांत पुत्र सतबीर वासी खासपुर और भीम पुत्र रोहताश वासी नांगल सिरोही को खेड़की मोड़ नांगल सिरोही के पास चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। इन दोनों आरोपियों को रविवार को नारनौल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से शहर नारनौल और अन्य जगहों पर बाइक चोरी हो रही थीं। बाइक चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल धवन ने उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर संजीव कुमार बल्हारा को जिम्मेदारी सौंपी। उप पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बल्हारा ने महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ के एएसआई राकेश, एचसी अनिल और एचसी राकेश को बाइक चोरों का सुराग लगाने का आदेश दिया। इसके बाद से पुलिस टीम बाइक चोरों की तलाश में लग गई।
खेड़की मोड़ से दबोचा
पुलिस टीम को शनिवार शाम सूचना मिली की दो लोग चोरी की बाइक से नांगल सिरोही आरोपी भीम के घर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने खेड़की मोड़ के पास से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बरामद बाइक को नारनौल पीएनबी बैंक के पास से चोरी करना बताया।
पूछताछ में आठ बाइक चोरी कबूलीं
इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने आठ बाइक चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने सात बाइक आरोपी भीम वासी नांगल सिरोही के खेत से बरामद कर लीं।
सभी बाइकों को बेचने की फिराक में थे आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन बाइक को बेचने की फिराक में थे। इन्हें बेचने की जिम्मेदारी भी भीम की ही थी। पुलिस को और भी बाइक चोरों का कुछ सुराग हाथ लगा हैं। जल्द ही चोरी की अन्य बाइक बरामद होने की उम्मीद है।
शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरियां
पुलिस के अनुसार आरोपी दस जमा दो क्लास पास हैं। और अपना शौक पूरा करने के लिए चोरियां करते थे। विक्रांत को आईपीएल में सट्टा लगाने की लत लग गई थी। इसमें हार के कारण उस पर कर्जा हो गया था। उस कर्जे को उतारने के लिए वह बाइक चोरी करने लगा।

इन जगहों पर वारदात करना कबूला
आरोपियों ने दो बाइक बुहाना राजस्थान से, एक नागरिक अस्पताल नारनौल, एक गणपति प्लाजा, मोहनी गली, एक पीजी कॉलेज के पास से, एक पंजाब नेशनल बैंक नारनौल के पास से और एक डाकखाना नारनौल के पास से चोरी करना कबूल किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर और राजस्थान में बाइक चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ने के लिए सख्ती की हुई है। जल्द ही अन्य बाइक बरामद होने की उम्मीद है।
-नरेश कुमार, प्रवक्ता जिला पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें