फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा पायगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में हुए घायल कुलदीप ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। वहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांव पायगा निवासी कुलदीप पुत्र केदार 22 अगस्त को राव तुलाराम की ओर पैदल जा रहा था। सतनाली मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजन उसे गुड़गांव के अस्पताल लेकर गए। वहां सुधार नहीं होने पर परिजन जयपुर के पास चौम कस्बे में निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें