अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव कांटी के एक युवक ने शुक्रवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के चाचा रतनलाल ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय अभिषेक अग्रवाल नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सन प्लाजा में एक दुकान में शेयर ब्रोकर का कार्य करता था। शुक्रवार दोपहर को सन प्लाजा होटल में एक कमरे में उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलकर वह अपनी दुकान पर आया। वहां बैठे मोहित को उसने जहरीला पदार्थ निगलने की बात बताई। इस पर मोहित ने अपने परिजनों को सूचित किया और अभिषेक को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार अभिषेक अविवाहित था।