फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागने का प्रयास कर रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भागने का प्रयास कर रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

निजामपुर। गांव ब्राह्मणवास में चल रहे अवैध खनन रोकने के लिए शुक्रवार को खनन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। टीम को देखते ही एक ट्रैक्टर चालक पत्थरों से भरी ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने चालक के खिलाफ निजापुर चौकी में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार बाह्मणवास नदी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए बनाई गई संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा। टीम द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने टीम को आदेश दिया है कि क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन किसी भी कीमत पर रोकना है। जिसे रोकने में टीम कामयाब भी रही है, लेकिन खनन माफिया रात के अंधेरे में नदी क्षेत्र से बजरी का खनन करते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए टीम विशेष अभियान चलाएगी। इस क्षेत्र में लीज होल्डर की लीज 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। इसलिए इस क्षेत्र में बजरी खनन नहीं होना चाहिए। इसके लिए ग्रामीणों व ग्राम पंचायत का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस गांव में अवैध होता हैं उसकी पंचायत की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह उसकी शिकायत करें। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि एक वाशिंग प्लांट आजमाबाद मौखुता की सीमा क्षेत्र के पास काफी समय से चल रहा है, लेकिन राजस्थान के अधिकारी उक्त वाशिंग प्लांट की हरियाणा में पैमाईश कर देते हैं और हरियाणा के राजस्थान में। इस प्रकार वाशिंग प्लांट बिना रोक टोक के चल रहा है। टीम में आरटीए ऑफिस के असिस्टेंट राजेश कुमार, खनन निरीक्षक राजेश व एएसआई अजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें