मंडी अटेली। जिले के एक गांव में मंदबुद्धि बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों पर कुकर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है, जिसके चलते डीएसपी साधुराम इस मामले को स्वयं देख रहे है। बच्चे के पिता ने शिकायत में बताया कि उसका 11 साल का बेटा मंदबुद्धि है। गांव के ही तीन युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।