फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में खिड़की पर खड़े व्यक्ति को चक्कर आने से ट्रेन से गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। फुलेरा से रेवाड़ी की ओर आने वाली ट्रेन में गेट के पास खड़े व्यक्ति को चक्कर आकर नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अटेली के पास उनींदा गांव के पास हुई। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार गांव मेहाड़ा गुजरवास जिला झुंझुनू राजस्थान निवासी जितेंद्र (38) मंगलवार को ट्रेन से राजस्थान के नीम का थाना से निजामपुर आ रहा था, लेकिन ट्रेन में नींद की झपकी आ गई। जब तक उसकी आंख खुली गाड़ी अटेली पहुंच चुकी थी। जब अटेली से ट्रेन चली तो वह उतरने के लिए गेट के पास खड़ा हो गया था। तब तक गाड़ी तेजी पकड़ चुुकी थी। इतनी देर में अचानक उसको चक्कर आ गया। जिससे वह गांव उनींदा के पास ट्रेन से नीचे गिर गया। राहगीरों जीआरपी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जितेंद्र को अटेली के सीएचसी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों हालत गंभीर होने के कारण नागरिक अस्पताल नारनौल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बुधवार को मृतक पिता सरदाराराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृत मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें