फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में दो छात्रों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
गांव सेहलंग के पास सोमवार की देर शाम बाइक एवं पिकअप की हुई आमने-सामने की टक्कर में दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। दोनों ही स्याणा के निवासी थे और किसी काम से बाइक पर सवार होकर सेहलंग आ रहे थे। दोनों छात्र नेवी और एयर फोर्स की कोचिंग लेते थे। छात्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पुलिस ने मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य हादसे में खेड़की मोड़ के पास कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव स्याणा निवासी रिंकू (20) एवं पंकज (18) दोनों दोस्त थे। दोनों चरखी दादरी में नेवी एवं एयरफोर्स की कोचिंग लेने जाते थे। सोमवार शाम 7:15 बजे दोनों अपने गांव से बाइक पर सेहलंग आ रहे थे। जैसे ही बाइक सेहलंग गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि रिंकू की सांसे चल रही थी। राहगीर जब दोनों को उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो तब तक गंभीर रूप से घायल रिंकू ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पंकज ने 12वीं की परीक्षा में पाए थे 70 प्रतिशत अंक
परिजनों ने बताया कि पंकज ने 12वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय से उर्त्तीण की थी, जिसका रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया था। अभी वह बीएससी में दाखिला लेने की तैयार कर रहा था। किंतु उससे पहले 12वीं की परीक्षा के बाद उसने नेवी एवं एयरफोर्स की तैयारी शुरू कर दी थी। वे दो भाई बहन थे। बहन पंकज से छोटी है। पंकज के पिता किसान हैं।

बीएससी फाइनल का छात्र था रिंकू
परिजनों ने बताया कि रिंकू बीएससी फाइनल का छात्र था। वह कनीना राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई करता था। रिंकु अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। पिता विनोद कुमार खेती कर उसकी पढ़ाई करवा रहे थे। बताया जाता है कि एक बार एसएससी का रिटन टेस्ट भी क्लीयर कर दिया था, किंतु मेरिट लिस्ट में उसका नाम नहीं आया।
वर्जन:
पुलिस ने मृतक के चाचा धर्मबीर के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी, कनीना।

कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत
वहीं, गांव नांगल सिरोही के पास पैदल जा रहे एक युवक को एक कार ने साइड मार मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन जयपुर ले जा रहे थे किंतु उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा नरेंद्र कुमार निवासी नांगल सिरोह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा शुभम सोमवार रात आठ बजे उसके घर पर मिलने आ रहा था किंतु खेड़की मोड़ के पास नारनौल की ओर से आ रही कार ने उसको साइड मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सीधे ही जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे रात को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और चाचा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें