फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाड़े में बंधी दो भैंस चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाड़े में बंधी दो भैंस और दो कटडी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव नीरपुर राजपूत में अज्ञात चोर वीरवार रात को एक गुवाड़े के अंदर बंधी दो भैंस व उनकी दो कट्डी चोरी कर ले गए। भैंस मालिक को सुबह इसकी खबर लगी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव नीरपुर राजपूत का जगदीश वीरवार को किसी शादी समारोह में गया था। रात को उसके गुवाड़े में बंधी दो भैंसों को चोर दीवार कूदकर व ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। इन भैंसों व कटडी की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने चुराई 35 हजार की नकदी
वहीं एक अन्य घटना में चोरों ने गांव रघुनाथपुरा स्थित एक मकान से 35 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। गांव निवासी बंसी कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित रात को घर में ही सो रहा था। एक कमरे में से चोर घुसे तथा वहां से बक्सा ले गए इस बक्से में करीब 35 हजार रुपये की नकदी थी। इस बारे में उसने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें