अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
गांव सीहमा में ऐतिहासिक कुआं और आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ने के मामले में ग्रामीणों का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मंगलवार सुबह बाबा खेतानाथ मंदिर सिहमा में पंचायत सदस्यों व गणमान्य लोगों की बैठक हुई।
बैठक में सरपंच हरनाम सिंह द्वारा ऐतिहासिक कुआं बामनवाला व आंगनबाड़ी केन्द्र को बिना अधिकारियों की इजाजत व पंचों की सहमति के तोड़ने की कड़ी निंदा की गई। पूर्व सरपंच व पंचों तथा ग्रामीणों ने सरपंच हरनाम सिंह पर ग्रामीण विकास कार्ययोजनाओं में भेदभाव करने तथा गांव के मुख्य रास्तों, चौक चौराहों पर अवैध कब्जे कराने व निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सरपंच को जल्द बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरपंच के प्रति जल्द कार्यवाही नही कि गई तो पंच व ग्रामीण डीसी, विधायक, मंत्री से मिलेंगे। बैठक में पूर्व सरपंच बिक्रम सिंह, पूर्व सरपंच नरेश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल यादव, नंबरदार रोहताश यादव, पंच बीर सिंह, पंच अनिल यादव, पंच सुरेंद्र यादव, पंच सतीश यादव, पंच विपिन यादव, पंच हेमंत शर्मा, पंच नोरंग लाल, पूर्व पंच रामकुमार, कैलाश जोशी, दीपक सैन, परमजीत, विजय सिंह, मंगतूराम जोशी, सतीश यादव, धर्मपाल, बिल्लू यादव, दीपक व उमराव आदि उपस्थित थे।