फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। छोटे भाई को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की स्थानीय कस्बे में मंगलवार सुबह हुए हादसे में जान चली गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ।

चांदा क्षेत्र में ग्राम बैंतीखुर्द निवासी सत्य नारायण मिश्र का छोटा बेटा नीरज मिश्र (15) हाई स्कूल का छात्र है। नीरज का सेंटर जनता इंटर कॉलेज रामपुर में है। मंगलवार सुबह नीरज को परीक्षा दिलाने के लिए उसका बड़ा भाई दीपक मिश्र (20) बाइक से कॉलेज जा रहा था। दोनों चांदा कस्बे में पहुंचे थे कि अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बचाने के प्रयास में दीपक से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त दीपक ने हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें